'द एमेच्यर फोटोग्राफर' में रेडक्लिफ!
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 'हैरी पॉटर' फिल्मों के अभिनेता रेडक्लिफ पिछले साल इस श्रृंखला की फिल्मों के समापन के बाद से कई नाटकों में अभिनय कर चुके हैं।
यदि रेडक्लिफ को इस फिल्म में अभिनय का अवसर मिल जाता है तो वह 70 के दशक के न्यू इंग्लैंड के एक ऐसे युवा फोटोग्राफर की भूमिका में दिखेंगे जो वहां के निवासियों की जिंदगी के बेहद निजी लम्हों को कैमरे में कैद करता है।
इक्कीस वर्षीय रेडक्लिफ कहते हैं कि वह दर्शकों के दिलो-दिमाग में अपनी छवि बदलने के लिए विविध प्रकार की भूमिकाएं करने की कोशिश कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











