अपनी जिम्मेदारी खुद ही उठाएं शीन : रिची
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट काम' के मुताबिक नशीली दवाओं का सेवन करने वाले 29 वर्षीय शीन का पहले भी इलाज किया जा चुका है। अत्यधिक नशीली दवाओं का सेवन करने के कारण उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रिची कहती हैं, "मैं नहीं सोचती कि शीन को नशीली दवाओं से दूर रखने के लिए किसी दूसरे को जिम्मेदारी उठानी चाहिए। अगर वह लम्बे समय के लिए इससे पीछा छुड़ाना चाहते हैं, तो यह उनके लिए सचेत होने का समय है। वह बड़े हो चुके हैं और इसकी जिम्मेदारी उन्हें खुद ही उठानी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











