वेलेंटाइंस डे पर शूटिंग में व्यस्त रहे इमरान
इमरान सोमवार को यहां गोरेगांव स्टेशन पर कोक के एक विज्ञापन की शूटिंग में व्यस्त थे। उन्होंने लोकल रेलगाड़ी की महिला डिब्बे में पहुंचकर वहां मौजूद यात्रियों को खुश कर दिया।
एक सूत्र ने बताया कि कई लड़कियों ने इमरान को घेर लिया, उनके साथ फोटो खिंचवाई और उनके ऑटोग्राफ भी लिए। इमरान भी अपनी युवा प्रशंसकों के साथ बेहद खुश नजर आ रहे थे।
इमरान ने कहा, "विज्ञापन की शूटिंग में बहुत मजा आया। मैंने पहली बार रेलगाड़ी में यात्रा की और पहली बार महिला डिब्बे में बैठा।"
इमरान ने रेलवे स्टेशन पर सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक शूटिंग की और वे लगभग सभी रेलगाड़ियों पर चढ़े।
विज्ञापन में दिखाया गया है कि इमरान एक रेलगाड़ी में चढ़ने के लिए दौड़ते हैं लेकिन बाद में उन्हें एहसास होता है कि वह महिला डिब्बे में चढ़ गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











