दिल्ली लौटेंगे ब्रायन : सुनील शेट्टी
शेट्टी कहते हैं, "ब्रायन निश्चित रूप से दिल्ली लौटेंगे। हम उनके प्रशंसकों को निराश नहीं करेंगे।"
उन्होंने कहा, "ब्रायन के भारत आकर ये संगीत समारोह देने से पहले मैं उन्हें नहीं जानता था। वह वास्तव में बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। वह दिल से अब भी 18 साल के हैं। संगीत समारोह रद्द होने पर किसी ने भी आंसू नहीं बहाए।"
गौरतलब है कि ब्रायन के दिल्ली में होने वाले शो के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा कारणों के चलते अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) न मिलने के कारण यह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। ब्रायन नेटसर्फ एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर उनकी संस्था के लिए धन जुटाने आए थे।
शेट्टी कहते हैं, "हम दिल्ली समारोह के लिए नई तिथि निश्चित कर रहे हैं। ब्रायन हैदराबाद में प्रस्तुति दे रहे हैं। इसके बाद वह बांग्लादेश और नेपाल जाएंगे। उनके अन्य कार्यक्रम पूरे होने के बाद हम जल्दी ही दिल्ली में उनके संगीत समारोह के लिए नई तिथि निश्चित करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











