गागा के चेहरे पर उभरीं कीलें!
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक गागा जे लीनो के चैट शो में शामिल हुई थीं। इस दौरान उनके चेहरे पर मांस के रंग की कीलें देखी गईं।
दरअसल कुछ लोग फैशन के चलते अपनी त्वचा के नीचे धातु की कीलें या इसी तरह के कुछ आभूषण लगवा लेते हैं। त्वचा में जिन स्थानों पर ये कीलें लगी होती हैं वहां कील जैसी ही उभरी हुई आकृति नजर आती है।
जब गागा के प्रवक्ता से पूछा गया कि गायिका ने ये कीलें शल्य चिकित्सा के माध्यम से लगवाई हैं या यूं ही ऊपर ले लगाई हैं तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











