सिम्पसन से डाइटिंग करा रहे हैं एरिक
वेबसाइट 'शोबीज स्पाय डॉट कॉम' के मुताबिक सिम्पसन को मेक्सिकन व्यंजन और तला-भुना खाना बेहद पसंद है, जिसके चलते हाल ही में उनका वजन तेजी से बढ़कर 150 पाउंड हो गया है।
एक सूत्र ने बताया कि सिम्पसन और एरिक में कुछ झगड़े हुए थे और अब अंत में एरिक ने उनसे जल्दी से जल्दी अपना वजन कम करने के लिए कहा है। एरिक शाकाहारी हैं, रोज व्यायाम करते हैं और अतिरिक्त कैलोरी ग्रहण करने से बचते हैं। जब दोनों की मुलाकात हुई थी तो सिम्पसन ने भी उनके लिए शाकाहार अपना लिया था लेकिन वह लम्बे समय तक तले-भुने खाने से दूर नहीं रह सकीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











