सर्वश्रेष्ठ समलैंगिक आइकन चुनी गईं ब्रिटनी
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 'ऑरेंज काउंटी इक्वेलिटी प्रोजेक्ट' के इस सर्वेक्षण की सूची में ब्रिटनी शीर्ष पर हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और अनुभवी कलाकार चेर को पीछे छोड़कर 31 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं।
गायिका मैडोना 25 प्रतिशत वोट हासिल करके दूसरे स्थान पर हैं।
'इक्वेलिटी प्रोजेक्ट' के जोइल वैडेल का कहना है, "जब मैडोना अपनी नई एलबम पेश करेंगी तो वह दोबारा शीर्ष पर होंगी। समलैंगिक समुदाय के लिए मैडोना अब तक की सबसे महान आइकन रही हैं।"
गायिका लेडी गागा को 22 प्रतिशत वोट मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं जबकि कैटी पेरी ने 12 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











