'वॉक ऑफ फेम' सितारे से सम्मानित हुए एलेक
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 14 फरवरी को हॉलीवुड बॉलीवार्ड में अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया के बेसो रेस्तरां के बाहर एलेक के नाम के सितारे का अनावरण हुआ। एलेक का सितारा उनकी पूर्व पत्नी किम बैसिंगर के नाम के सितारे से कुछ ही दूरी पर है।
बावन वर्षीय एलेक इस सम्मान को पाकर रोमांचित हैं। उनका कहना है कि यह सम्मान उनकी 15 वर्षीय बेटी आयरलैंड के लिए बहुत खास है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











