नील ने उंगली में चोट के बावजूद की शूटिंग

By Ians English

सुभाष के. झा

मुम्बई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता नील नितिन मुकेश की उंगली में तीन जगह फ्रेक्चर हुआ लेकिन इसके बाद भी उन्होंने दर्द सहते हुए अपनी अगली फिल्म 'प्लेयर्स' की शूटिंग की। नील '7 खून माफ' में अपनी भूमिका को लेकर भी उत्साहित हैं।

न्यूजीलैंड में उनके हाथ की उंगली में चोट आ गई थी। उनके लगातार शूटिंग करते रहने से चोट के गम्भीर होने की वजह से अब हो सकता है कि उन्हें इसके लिए शल्य चिकित्सा करानी पड़े।

नील कहते हैं, "मैं लापरवाह व्यक्ति नहीं हूं लेकिन हमें व्यावसायिक होना पड़ता है और फायदे-नुकसान का आकलन करना पड़ता है। न्यूजीलैंड में अल्लान अमीन के निर्देशन के दौरान एक एक्शन दृश्य की शूटिंग के समय मेरे हाथ पर बहुत सी चीजें गिर गई थीं और मैंने अपने स्टंट दृश्य खुद करने की जिद की थी, मैं जानता हूं कि मेरी उंगली में चोट थी, वह सुन्न पड़ गई थी। इसके बाद यदि शूटिंग रद्द होती तो इससे निर्देशक (अब्बास-मस्तान) का काफी नुकसान होता। मैं ऐसा नहीं चाहता था, इसलिए मैंने दर्द सहना मंजूर किया।"

नील ने इसके अलावा चोट के दौरान ही एक उत्पाद का विज्ञापन शूट किया। इस सब से उनकी चोट गम्भीर हो गई और चिकित्सकों ने उन्हें कम से कम पांच सप्ताह तक अपने हाथ को आराम देने के लिए कहा।

उन्होंने बताया कि यदि उंगली पूरी तरह ठीक नहीं होती है तो उन्हें उसकी शल्य चिकित्सा करानी पड़ेगी।

'प्लेयर्स' में नील के साथ और भी कई सितारे हैं इसलिए यह फिल्म उनके लिए आसान नहीं थी लेकिन उन्होंने न्यूजीलैंड में शूटिंग का पूरा आनंद लिया। इसमें अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल और सोनम कपूर ने भी अभिनय किया है।

वैसे इन दिनों नील को अपनी फिल्म '7 खून माफ' में किए अभिनय पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X