बहन के अच्छे आगाज को लेकर खुश हैं प्रियंका
मुम्बई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस बात को लेकर काफी खुश हैं कि उनकी चचेरी बहन परिनीति चोपड़ा यशराज फिल्म्स के बैनर तले अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।
मुम्बई के जेडब्ल्यू मैरिएट होटल में अपनी नई फिल्म 'सात खून माफ' के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने संवाददाताओं को बताया, "परिनीति मेरी बहन है। आज उसने यशराज फिल्म्स की एक फिल्म के लिए करार किया है। मैं बहुत खुश हूं कि यशराज फिल्म्स ने उसे मौका दिया।"
परिनीति अपने फिल्मी करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की नई फिल्म 'लेडिस वर्सेज रिकी बहल' से करने जा रही हैं। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की जोड़ी नजर आएगी। इससे पहले यह जोड़ी 'बैंड बाजा बारात' से काफी सुर्खियां बटोर चुकी है।
'लेडिस वर्सेज रिकी बहल' के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी, जिसमें रिकी बहल कई लड़कियों के साथ नजर आएगा।
फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू हो जाएगी और इस साल नौ दिसम्बर को इस फिल्म को प्रदर्शित किए जाने की सम्भावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











