टॉम क्रूज के साथ नजर आएगीं हैथवे
लंदन, 15 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एनी हैथवे अपनी नई फिल्म में मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 1980 के दशक के हिट संगीत 'रॉक आफ एज्स' पर आधारित होगी।
इस फिल्म में टॉम क्रूज चर्चित रॉक स्टार स्टेसी जैक्स की भूमिका में नजर आएंगे जबकि हैथवे एक पत्रकार की भूमिका निभाएगीं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट काम' के मुताबिक हैथवे अपनी इस नई फिल्म में गाना भी गाएगीं जो ब्रिटिश-अमेरिकन रॉक बैंड का चर्चित गाना 'आई वांट टू नो व्हाट लव इज' होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











