राहत की हिरासत से कुछ परेशान तो कुछ खामोश

By Ians English

दिब्यज्योति बक्शी

मुम्बई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। अघोषित विदेशी मुद्रा रखने के आरोप में दिल्ली में पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को हिरासत में लिए जाने से जहां दोनों देशों के संगीत जगत के लोगों को दुख हुआ तो वहीं कुछ लोगों ने इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी न देना ही उचित समझा।

राहत भारत में संगीत समारोहों और पुरस्कार समारोहों में शामिल होने के बाद पाकिस्तान के लिए लौट रहे थे लेकिन उन्हें रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हिरासत में ले लिया गया। उनके 15 सदस्यीय दल के पास से 100,000 डॉलर से ज्यादा अघोषित विदेशी मुद्रा मिली थी।

पाकिस्तानी संगीतकार व गायक अली जफर ने आईएएनएस से कहा, "यह दुखद है। मुझे घटना के विषय में विस्तृत जानकारी नहीं है, मैं नहीं जानता कि कैसे, क्या हुआ। हम सभी उनका सम्मान करते हैं और मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मुझे विश्वास है कि जो कुछ हुआ वह अच्छे के लिए ही हुआ होगा।" जफर अपनी एलबम 'झूम' जारी करने के लिए सोमवार को ही भारत पहुंचे हैं।

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की दो दिन की पूछताछ के बाद राहत को सोमवार को रिहा कर दिया गया लेकिन उन्हें भारत छोड़कर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।

निर्देशक व संगीतकार विशाल भारद्वाज ने आईएएनएस से कहा, "जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि वह सबसे पहले एक कलाकार हैं। हम सभी जानना चाहेंगे कि वास्तविक सच क्या है। राहत फतेह अली खान सिर्फ पाकिस्तान से ही ताल्लुक नहीं रखते हैं, वह भारत के महान गायकों में से भी एक हैं।"

उन्होंने कहा, "यदि कुछ हुआ है तो भी वह एक कलाकार हैं इसलिए उन्हें प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें वापस जाने की इजाजत दी जानी चाहिए। वह एक ऐसे कलाकार हैं जो दोनों देशों में सम्मानित हुए हैं।"

इस मामले पर संगीत उद्योग से जुड़े शंकर महादेवन, शान और प्रसून जोशी जैसी हस्तियों की भी टिप्पणियां लेने की कोशिश की गई लेकिन वे उपलब्ध नहीं थे।

राहत को 'इश्किया' के गीत 'दिल तो बच्चा है जी' के लिए दो पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक का स्टार स्क्रीन पुरस्कार व सर्वश्रेष्ठ गायक का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X