जस्टिन से प्यार है : सेलीना
वेबसाइट 'एक्सेस हॉलीवुड डॉट कॉम' के मुताबिक सेलीना कहती हैं, "मैं उन्हें प्यार करती हूं। वह बहुत लंबे समय से मेरी जिंदगी में हैं। वह मेरे मित्र हैं। मुझे लोगों का हमारे रिश्ते में रुचि लेना अजीब लगता है। मैं नहीं समझ पाती कि ऐसा क्यों है।"
वैसे सेलीना ने पहले दावा किया था कि वह जस्टिन को अपने भाई की तरह मानती हैं और उनके साथ समय नहीं गुजार सकतीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











