40 पार हो अजीब महसूस कर रही हैं एनिस्टन
लास एंजेलिस, 15 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन हाल ही में 42 साल की हुई हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वह अपनी बढ़ती उम्र के साथ सहजता महसूस नहीं कर पा रहीं।
वेबसाइट 'यूएस मैग्जीन डॉट कॉम' के मुताबिक एनिस्टन ने 'रशेल रे' शो में एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि 40 साल की उम्र पार करने के बाद का अनुभव 30 वर्ष की उम्र पार करने के बाद के अनुभव से बहुत अलग है। एनिस्टन कहती हैं कि अचानक ही ऐसा लगने लगा है कि उनकी उम्र बहुत हो गई है।
वह कहती हैं कि उन्हें इससे थोड़ी परेशानी होती है क्योंकि उन्हें एहसास होता है कि उनका जीवन जल्दी ही समाप्त होने वाला है। एनिस्टन कहती हैं कि उन्हें बहुत अजीब महसूस होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











