भारतीय जाज पियानो वादक अय्यर ग्रैमी में पिछड़े
अय्यर अपनी टीम के सदस्यों स्टीफन क्रम्प व मारकस गिलमोर के साथ अपनी एलबम 'हिस्ट्रीसिटी' के लिए इस श्रेणी में नामांकित थे लेकिन उन्हें जेम्स मूडी ('मूडी 4बी') से मात मिली।
इस श्रेणी के अन्य नामांकनों में जॉन बीस्ले ('पोजिटोटली!'), क्लेटन ब्रदर्स ('द न्यू सांग एंड डांस') और डैनिलो पिरेज ('प्रोविडेंसिया') शामिल थे।
'हिस्ट्रीसिटी' अय्यर की 13वीं एलबम है और इसे पहले ही कई पुरस्कार मिल चुके हैं। 'द न्यूयार्क टाइम्स', 'लास एंजेलिस टाइम्स', 'शिकागो ट्रिब्यून' और 'नेशनल पब्लिक रेडियो' ने इसे 2009 की सर्वश्रेष्ठ जाज एलबम घोषित किया था।
न्यूयार्क सिटी में जन्मे व पले-बढ़े अय्यर तमिल प्रवासियों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ये प्रवासी 60 के दशक में भारत से अमेरिका जाकर बस गए थे। अय्यर ने तीन साल की उम्र से ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था। इन दिनों वह न्यूयार्क विश्वविद्यालय के 'मैनहट्टन स्कूल ऑफ म्यूजिक' में संगीत सिखाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











