बाफ्टा पुरस्कारों में छाई 'द किंग्स स्पीच', रहमान चूके (लीड-1)

By Ians English

'द किंग्स स्पीच' को सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत का भी पुरस्कार मिला है। इस श्रेणी में इस फिल्म ने रहमान के संगीत में बनी '127 ऑवर्स' को मात दी है।

यहां रविवार की रात आयोजित एक भव्य समारोह में ब्रिटिश सम्राट पर आधारित फिल्म 'द किंग्स स्पीच' को सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश फिल्म, मूल पटकथा, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (कोलिन फर्थ), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (जियोफ्री रश), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (हेलेना बोनहैम कार्टर) और सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत (एलेक्जेंद्रे डेसप्लेट) का पुरस्कार मिला है। वैसे इस फिल्म का 14 श्रेणियों में नामांकन हुआ था।

रहमान को फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए 2009 में बाफ्टा पुरस्कार मिला था लेकिन इस बार वह अपनी जगह नहीं बना सके। अब केवल ऑस्कर पुरस्कारों से ही उनकी उम्मीदें जुड़ी हैं।

रहमान का 83वें ऑस्कर पुरस्कारों की दो श्रेणियों में नामांकन हुआ है। फिल्म '127 ऑवर्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ 'ऑरीजनल स्कोर' व इसी फिल्म के 'इफ आई राइज' गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत की श्रेणी में उनका नामांकन हुआ है।

बाफ्टा पुरस्कारों में क्रिस्टोफर नोलन की 'इंसेप्शन' और डेविड फिंचर की 'द सोशल नेटवर्क' में से प्रत्येक को तीन-तीन पुरस्कार मिले। 'इंसेप्शन' को सर्वश्रेष्ठ विज्युल इफेक्ट्स, सर्वश्रेष्ठ ध्वनि व सर्वश्रेष्ठ निर्माण डिजाइन का पुरस्कार मिला। 'द सोशल नेटवर्क' को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा और सर्वश्रेष्ठ सम्पादन श्रेणियों में पुरस्कार मिले।

अभिनेत्री नटाली पोर्टमैन को 'ब्लैक स्वान' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। ब्रिटिश सिनेमा को अभूतपूर्व योगदान का विशेष पुरस्कार 'हैरी पॉटर' श्रृंखला को मिला। 'टॉय स्टोरी 3' को सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म का पुरस्कार मिला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X