स्पेनिश सीखने की कोशिश कर रही हैं मिनॉग
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक मिनॉग ने कहा, "मैं सीख रही हूं और इस भाषा को सीखने से हम दोनों के लिए आसानी होगी।"
मशहूर आस्ट्रेलियाई गायिका मिनॉग ने यह भी खुलासा किया है कि जब वह पहली बार एन्ड्रेस के परिवार से मिली थीं तब वह अपने संभावित सास-ससुर को प्रभावित करने के लिए बर्तन धोने से भी परहेज नहीं किया था।
मिनॉग कहती हैं, "जब मैं पहली बार एन्ड्रेस के परिवार से मिली थी, तब मैंने खाने के बाद बर्तन साफ किया था।" दोनों पिछले दो वर्षो से एक साथ समय बिता रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











