बाफ्टा पुरस्कार से चूके रहमान
ब्रिटिश नाट्य श्रृंखला 'द किंग स्पीच' में बेहतरीन संगीत देने वाले एलेक्जेंडर डेसप्लेट ने रहमान को पीछे छोड़कर बाफ्टा पुरस्कार हासिल किया।
वर्ष 2009 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलिनेयर' में बेहतरीन संगीत देने के लिए बाफ्टा पुरस्कार हासिल करने वाले रहमान की उम्मीदें अब इस साल के ऑस्कर पुरस्कारों पर टिकी हैं।
वर्ष 2011 के ऑस्कर पुरस्कारों के लिए रहमान को '127 हॉवर्स' में बेहतरीन संगीत देने के लिए दो वर्गो में नामित किया गया है।
इस वर्ष की शुरुआत में रहमान ने फिल्म '127 हॉवर्स' में सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत के वर्ग में 16वां क्रिटिक्स च्वॉयस अवार्ड जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











