'मावेरिक्स' में अभिनय करेंगे बटलर
लंदन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता गिरार्ड बटलर नई फिल्म 'मावेरिक्स' में अभिनय करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन कर्टिस हैन्सन द्वारा किया जाएगा।
वेबसाइट 'वेरिटी डॉट काम' के मुताबिक बटलर ने दिवंगत सर्फर जय मॉरियारिटी पर बनने वाली नई फिल्म के लिए करार किया है। वह इसमें रिक हेसॉन का किरदार निभाएंगे।
मॉरियारिटी ने एक साल से अधिक समय तक हेसान से प्रशिक्षण लिया था। इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











