पटना में सोमवार से भोजपुरी फिल्मोत्सव शुरू
फिल्मोत्सव में हिस्सा लेने के लिए भारी संख्या में उत्तर प्रदेश और बिहार के भोजपुरी सिनेमा के दर्शक जुटे हैं।
भोजपुरी फिल्मों से जुड़ी कई नामचीन हस्तियां फिल्मोत्सव में शामिल हो रहीं हैं। इस दौरान भोजपुरी सिनेमा के अतीत, वर्तमान और भविष्य पर चर्चा की जाएगी। साथ ही समाज पर पड़ने वाले इसके प्रभाव को लेकर भी बहस होगी।
मनोज तिवारी, कुनाल सिंह और रवि किशन जैसे भोजपुरी फिल्मों के सितारे इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे। इस दौरान पंडित चुन्नूलाल मिश्रा, शारदा सिन्हा, विजया भारती और भोलानाथ मिश्रा सहित 10 से अधिक कलाकार यहां प्रस्तुतियां देंगे।
समारोह के आयोजक अविनाश ने आईएएनएस को बताया, "फिल्मोत्सव में पहली भोजपुरी फिल्म 'गंगा मैया तोहे पियरी चढइबो' दिखाई जाएगी।" इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली की संस्था 'फाउंडेशन फॉर मीडिया कल्चर एंड सिनेमा' ने किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











