जस्टिन को पसंद हैं साहसी बैरीमोर
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक जस्टिन कहते हैं, "मुझे महिलाओं का साहसी होना पसंद है, वे जो भी हैं उनमें उसे लेकर साहस होना चाहिए। बैरीमोर में प्राकृतिक रूप से यह बात है। उनके दो अंतर्विरोधी रूप हैं। एक रूप में वह बहुत सख्त दिखती हैं तो दूसरे में वह बहुत कोमल और प्यारी लगती हैं।"
जस्टिन ने यह खुलासा भी किया है कि कार्य सम्बंधी व्यस्तताओं के चलते जब उन दोनों को एक-दूसरे से दूर रहना पड़ता है तो वे दोनों ही एक-दूसरे को खत लिखकर अपने बीच रोमांस को बरकरार रखते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











