अब डायना के विज्ञापन में कैटरीना की जगह सोनाक्षी
सोनाक्षी और कैटरीना दोनों ने ही अभिनेता सलमान खान की फिल्मों से बॉलीवुड में शुरुआत की है। सोनाक्षी कहती हैं कि उनके व कैटरीना के बीच कोई तनाव नहीं है। उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने डायना साबुन के विज्ञापन से कैटरीना को हटाया है। वैसे सोनाक्षी कैटरीना की प्रशंसक हैं और उनका सम्मान भी करती हैं।
सोनाक्षी कहती हैं, "कैटरीना ने कई साल पहले डायना का विज्ञापन किया था और उसके बाद से इस साबुन को कोई ब्रांड एम्बेस्डर नहीं मिला था। प्रत्येक ब्रांड के बदलने के साथ उसका प्रचार करने वाली हस्तियां भी बदलती रहती हैं। कैटरीना डायना के बाद लक्स की प्रचारक बन गईं और अब मैं डायना की प्रचारक हूं।"
उन्होंने कहा कि हर नवोदित अभिनेत्री को देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले साबुन के विज्ञापनों का हिस्सा बनने का अवसर नहीं मिलता।
सोनाक्षी ने इस विज्ञापन की शूटिंग का पूरा आनंद लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











