ग्रैमी से चूकीं चंद्रिका कृष्णमूर्ति
रविवार रात आयोजित समारोह में बेला फ्लेक (थ्रो डाउन योर हार्ट, अफ्रीका सेशन्स पार्ट 2: अनरिलीज्ड ट्रेक्स) को यह पुरस्कार मिला। इसी श्रेणी में बीबेल गिल्बटरे (ऑल इन वन), एंजीलिक्यू किडजो (ओवाईओ) और सेर्गीयो मेंडीज (बॉम टेम्पो) भी नामांकित थे।
चंद्रिका की एलबम में संस्कृत के श्लोक हैं और इसमें सरोद, सितार जैसे भारतीय वाद्य यंत्रों और पियानो, इलेक्ट्रिक बास व शास्त्रीय गिटार जैसे पश्चिमी वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल किया गया है।
इस एलबम के लिए खुद चंद्रिका ने गायन किया था जबकि सरोद वादक तेजेंद्र नारायण मजूमदार व उनके सहायक स्नेहाशीष मजूमदार ने इसका संगीत तैयार किया था।
भारतीय प्रबंधन संस्थान की छात्रा रहीं चंद्रिका का जन्म और पालन-पोषण चेन्नई में हुआ था। वह पेप्सिको कम्पनी की सीईओ इंद्रा नूयी की बहन हैं। वह खुद 11 सालों से 'मैककिन्से एंड कम्पनी' के साथ काम कर रही हैं।
पिछले साल संगीतकार ए.आर. रहमान को डैनी बॉयल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए दो ग्रैमी पुरस्कार मिले थे। उनसे पहले भारतीय सितार वादक रवि शंकर व तबला वादक जाकिर हुसैन को भी ग्रैमी पुरस्कार मिल चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











