कठिन दौर से गुजर रहा है रॉक संगीत : जोन्स

By Ians English

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। प्रख्यात ब्रिटिश-अमेरिकी पॉप-रॉक बैंड 'फॉरीनर' के संस्थापक माइकल 'मिक' जोन्स का कहना है कि रॉक संगीत पिछले दो दशकों से कठिन दौर से गुजर रहा है। जोन्स पिछले 35 सालों से अपने गीतों से अपने प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

जोन्स ने दिल्ली में आईएएनएस से एक साक्षात्कार में कहा, "रिकॉर्ड कारोबार की समाप्ति के बाद से पिछले 20 सालों से संगीत कठिन दौर से गुजर रहा है। रेडियो ने खुद को नए रूप में पेश किया है और कलाकारों का मिलना मुश्किल हो गया है। बहुत कम बैंड ही रेडियो के लिए गीत बना रहे हैं। यह हतोत्साहित करने वाला है। यह युवा संगीतकारों के लिए कठिन दौर है।"

पिछले तीन दशकों से संगीत के क्षेत्र में कार्यरत जोन्स पहली बार भारत आए हैं। वह यहां पांच शहरों में अपने बैंड के पांच साथी सदस्यों के साथ '100 पाइपर्स' फ्यूजन संगीत समारोह की श्रृंखलाएं पेश करेंगे।

जोन्स कहते हैं, "भारत एक तरह से एक पूरा नया ग्रह है। मैं चाहता हूं कि मैं यहां बहुत कुछ खोज सकूं। मुझसे कहा गया है कि यहां हमारे बहुत से प्रशंसक हैं, मैं अपनी संगीत यात्रा के बाद ही कोई टिप्पणी दे सकता हूं।"

बैंड शुक्रवार को तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तुति देगा।

जोन्स कहते हैं कि 80 के दशक से ही संगीत में अवनति शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा, "50, 60 व 70 के दशक में रॉक संगीत का स्वर्णिम युग था। संगीत के बादशाह एल्विस और चक बेरी ने 50 के दशक में नायाब संगीत दिया था जबकि 60 के दशक के अंतिम वर्षो और 70 के दशक की शुरुआत में बीटल्स की बादशाहत रही। अस्सी के दशक में अलग-अलग तरह का रॉक संगीत आया। अब लोग केवल गुणवत्तापूर्ण संगीत सुनना चाहते हैं।"

'फॉरीनर' की शुरुआत 1976 में न्यूयार्क में हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X