'प्रतिभाशाली डिजाइनर हैं लोहान'
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक लोहान और क्रिस्टी दोनों ने संयुक्त रूप से 2008 में इस लैगिंग्स निर्माता कम्पनी की शुरुआत की थी। लोहान को उनकी नशे की लत के चलते हाल के वर्षो में बार-बार पुनर्वास केंद्र के अंदर-बाहर होना पड़ा लेकिन क्रिस्टी का कहना है कि इससे उनका फैशन कार्य बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुआ।
उन्होंने कहा, "इस समय हर कोई लिंडसे के सम्बंध में नकारात्मक कहानी लिखना चाहता है लेकिन वास्तविकता यह है कि वह बहुत प्रतिभाशाली डिजाइनर हैं। वास्तविक कहानी यह है कि ब्रांड अच्छा चल रहा है। बिक्री में वृद्धि हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











