माधुरी के बच्चों ने कहा, मम्मी आप तो स्टार हो

By Ians English

माधुरी ने आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत के दौरान कहा, "वे इस बात से वाकिफ नहीं थे, लेकिन अब वह 'झलक दिखला जा' कार्यक्रम की शूटिंग को देखकर ऐसा महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक व्यक्ति द्वारा मेरी प्रशंसा सुनकर उन्होंने कहा, 'ओह, भारत में तो आप बहुत बड़ी स्टार हो।"

माधुरी अमेरिका में कोलोराडो के डेनवर में पति श्रीराम नेने और दो बच्चों सात वर्षीय अरिन और पांच वर्षीय रेयान के साथ रहती हैं। माधुरी भारत में 'झलक दिखला जा' के चौथे संस्करण में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं।

माधुरी ने वर्ष 1980 और 90 के दशक में काफी सफल फिल्में दी और इस दौरान उन्होंने कुछ बेहतरीन फिल्मों में उम्दा अभिनय किया।

माधुरी ने 'तेजाब', 'राम लखन', 'त्रिदेव', 'दिल' और 'साजन' तथा 'हम आपके हैं कौन' जैसी सुपरहिट फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। इसके बाद उन्होंने 'दिल तो पागल है' और 'देवदास' में अभिनय कर अपने करियर को नई बुलंदियों पर पहुंचाया।

शादी के बाद लम्बे समय के ब्रेक के बाद माधुरी वर्ष 2007 में 'आ जा नचले' से बॉलीवुड में वापसी की लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हुई।

माधुरी कहती हैं, "मैं हमेशा ही अच्छा महसूस करती हूं और कोई दिन ऐसा नहीं होता जब मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना भूलती हूं। भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है जिसमें प्रशंसकों को ढेर सारा प्यार भी शामिल है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X