नई फिल्म में भांजे को मौका देंगे क्लूनी
लंदन, 13 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी ने अपने परिवार को इस बात के लिए आश्वस्त किया है कि अपनी अगली फिल्म में वह नवोदित भांजे को मौका जरूर देंगे।
वेबसाइट 'डेलीस्टार को डॉट यूके' के मुताबिक ऑस्कर पुरस्कार विजेता क्लूनी वरिष्ठ टेलीविजन कलाकार निक क्लूनी के बेटे हैं। क्लूनी के भतीजे रोजमेरी क्लूनी एक गायक हैं, जबकि उनके दोनों चचेरे भाई भी अभिनेता हैं।
49 वर्षीय अभिनेता क्लूनी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए अपनी बहन के 14 वर्षीय बेटे निक जेडलर को अगली फिल्म 'द आइड्स ऑफ मार्च' में मौका देंगे। इस फिल्म के अन्य कलाकारों में रेयान गोसलिंग, मारिसा तोमई शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











