डगलस मेरे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति: जोन्स
लंदन, 13 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड की दिलकश अदाकारा कैथरीन जेटा जोंस का कहना है कि उनके पति माइकल डगलस ही उनके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार इस दंपति के हालांकि दो बच्चे 10 वर्षीय डेलन और सात वर्षीय कारिस हैं, लेकिन जोन्स अपने निजी सम्बंधों को अन्य चीजों की अपेक्षा अधिक प्राथमिकता देती हैं।
जोन्स कहती हैं, "क्रिक ने मुझसे कहा, 'तुम्हारी जिंदगी में सबसे अहम व्यक्ति तुम्हारे जीवनसाथी हैं क्योंकि बच्चे और दोस्त अक्सर एक दिन साथ छोड़ देते हैं।"'
जोन्स कहती हैं कि यह बात सही भी है क्योंकि सबसे अंत में केवल आप और आपके जीवनसाथी ही रह जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











