पैटिंसन, स्टीवर्ट गुप्त रूप से शादी करेंगे
वेबसाइट डॉट को डॉट यूके ने सूत्रों के हवाले से कहा, "नए साल पर इस्ले ऑफ वेट में कुछ दिन बिताने के समय पैटिन्सन ने स्टीवर्ट को प्रोपोज किया था।"
सूत्रों का कहना है कि वह फिल्म 'ट्विलाइट' की शूटिंग पूरी करने से पहले कोई घोषणा नहीं करना चाहते लेकिन वह कैलीफोर्निया के एक शादी समारोह आयोजनकर्ता के संपर्क में हैं और नापा घाटी में गुप्त रूप से शादी की योजना बना रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











