पामेला ने पूर्व मित्र पर 10 लाख डॉलर का दावा किया
वेबसाइट 'डिजीटल स्पाय डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक पामेला 2006 में लास वेगास में हेलियर के सम्पत्ति व्यवसाय के विकास में मदद देने के लिए तैयार हो गई थीं। हेलियर के लास वेगास में पामेला के लिए भी एक घर बनाने के वादे के बाद उन्होंने मदद का यह निर्णय लिया था।
उस समय दोनों के बीच एक समझौता हुआ था जिसके मुताबिक पैनोरमा टॉवर्स में समय पर निर्माण कार्य पूरा न होने पर हेलियर को पामेला को कुछ लाख राशि देनी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए पामेला ने उन पर मुकदमा ठोका है।
पामेला ने पिछले सप्ताल लास एंजेलिस में कानूनी कागजात दाखिल किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











