मोहाली में खुलेगी पंजाब की पहली फिल्म सिटी
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को कहा, "हमने राज्य के पर्यटन और संस्कृति विभागों को प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए खाका तैयार करने का निर्देश दिया है। इस फिल्म सिटी में एक फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान भी खोला जाएगा।"
"इस फिल्म सिटी की मदद से पंजाबी फिल्मों को आगे बढ़ाया जाएगा। फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान इसके लिए जरूरी मानव संसाधन मुहैया कराएगा। वैसे भी हमारे देश में फिल्म निर्माण से जुड़े दक्ष तकनीशियनों की भारी कमी है।"
पंजाब सरकार पंजाबी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास कर रही है। इसी के तहत बादल ने संस्कृति और पर्यटन विभाग को प्रमुख सचिवों से पंजाबी फिल्मों को लेकर पुरस्कारों की घोषणा करने का निर्देश भी दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











