अमेरिकी पत्रिका 'वॉग' के मुख्य पृष्ठ पर दिखेंगी गागा
पत्रिका के लिए चर्चित फोटोग्रॉफर मारियो तेस्तिनो ने गागा की तस्वीर ली है। तस्वीर में गागा, हैदर एकरमैन द्वारा तैयार किए गए खूबसूरत परिधान में दिखेंगी।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम' के मुताबिक गागा ने कहा, "फैशन समुदाय ने मेरी ओर अन्य लोगों की अपेक्षा पहले ध्यान दिया है। मुझे याद है कि जब मैंने पहली बार फोटो शूट किया था, तब लोगों ने कहा था, 'तुम तो इसाबेला की तरह दिखती हो'।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











