अस्पताल में भर्ती हैं एलिजाबेथ टेलर
वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' ने टेलर के प्रतिनिधियों के हवाले से खबर दी है कि 78 वर्षीया अभिनेत्री को लॉस एंजेलिस को सेडार्स सिनाई मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "टेलर को फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।"
टेलर ने अक्टूबर 2009 में दिल की सर्जरी कराई थी। उन्हें लम्बे समय से दिल सम्बंधी दिक्कत रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











