पूर्व पत्नी से भावनात्मक सहयोग चाहते हैं जूड
लंदन, 11 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जूड ला अभिनेत्री सिएना मिलर से अलगाव के बाद अपनी पूर्व पत्नी सैडी फ्रॉस्ट के साथ समय गुजार रहे हैं।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक जूड के फ्रॉस्ट के साथ तीन बच्चे 14 वर्षीय रफेली, 10 वर्षीय आयरिस और आठ वर्षीय रडी हैं। उन्होंने इसी सप्ताह मिलर के साथ अपने अलगाव की घोषणा की थी। अब वह अपनी पूर्व पत्नी से भावनात्मक सहयोग चाहते हैं।
एक सूत्र ने बताया कि जूड अलगाव की घोषणा करने के बाद से अपने परिवार व फ्रॉस्ट के साथ ज्यादा समय गुजार रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











