मुलिगन को फैशन में रुचि नहीं
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक मुलिगन कहती हैं कि वह पुरस्कार समारोहों में शामिल होने के दौरान खूबसूरत परिधान पहनना पसंद करती हैं लेकिन उन्हें डिजाइनर्स में कोई रुचि नहीं है इसलिए वह नहीं जानतीं कि नया फैशन क्या है। उन्होंने कहा कि वह वही कपड़े पसंद करती हैं जिनमें वह आरामदायक महसूस कर सकें।
वह कहती हैं, "मुझे कपड़े पसंद हैं। मैं डिजाइनिंग की कला को दो साल पहले की तुलना में अब ज्यादा बेहतर ढंग से समझती हूं लेकिन मैं हमेशा फैशन के नियमों का ख्याल नहीं रखती। मेरी इसमें खास रुचि नहीं है और न ही मैं फैशन शो में जाना पसंद करती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











