मां संग फैशन बुटीक खोलेंगी लिंडसे
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एक सूत्र का कहना है, "डीना और लिंडसे दोनों को ही फैशन उद्योग में रुचि है और वे दोनों साथ में इस शुरुआत को लेकर बहुत उत्साहित हैं।"
चौबीस वर्षीय लिंडसे उनके द्वारा शुरू किए जाने वाले दोनों फैशन स्टोर्स को समय देने की योजना बना रही हैं। लिंडसे पर हाल ही में आभूषण चोरी का आरोप लगा है, इसे उनकी परिवीक्षा अवधि का उल्लंघन माना जा रहा है।
सूत्र ने बताया कि जैसे ही लिंडसे पर यात्राओं के लिए लगा प्रतिबंध हटेगा वह और उनकी मां मैनहट्टन में बुटीक के लिए जगह तलाशना शुरू कर देंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











