फिर साथ दिखेंगे रणबीर, अनुष्का
यह रणबीर, अनुष्का की यशराज बैनर के साथ दूसरी फिल्म होगी। आदित्य चोपड़ा फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। इसकी कहानी आदित्य ने ही लिखी है।
अप्रैल की शुरुआत से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी और इसके इसी साल नौ दिसम्बर को दुनियाभर के थियेटरों में प्रदर्शित होने की योजना है।
देविका भगत ने फिल्म की पटकथा और हबीब फैजल ने संवाद लिखे हैं। सलीम-सुलेमान फिल्म में संगीत देंगे और अमिताभ भट्टाचार्य गीत लिखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











