अलग है क्लम का फैशन संग्रह
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 37 वर्षीया क्लम 13 साल तक परिधान व सौंदर्य प्रसाधनों की विक्रेता कम्पनी 'विक्टोरियाज सीक्रेट' की मॉडल रही हैं। वह महिलाओं के लिए ऐसे परिधान डिजाइन करना चाहती थीं जो विभिन्न सामाजिक अवसरों पर पहने जा सकें।
क्लम कहती हैं कि अक्सर महिलाओं को खूबसूरत वस्त्र तो मिल जाते हैं लेकिन कुछ आधुनिक नहीं मिल पाता है। उन्हें लगता है कि उनके डिजाइन किए परिधानों में महिलाएं खूबसूरत भी दिखेंगी और सुरुचिपूर्ण भी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











