'झलक दिखला जा 5' में भी जज हो सकती हैं माधुरी
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। इन दिनों डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' के चौथे संस्करण में जज के बतौर शामिल मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का कहना है कि शो के पांचवे संस्करण में भी जज बनने के लिए उनकी बातचीत चल रही है। वैसे अब तक उन्होंने इस सम्बंध में कोई निर्णय नहीं लिया है।
माधुरी ने जाने-माने शैफ संजीव कपूर के चैनल 'फूड फूड' की शुरुआत के अवसर पर कहा, "इन दिनों मैं 'झलक दिखला जा 4' में जज के बतौर आनंद ले रही हूं। पांचवे संस्करण के लिए बातचीत चल रही है। जब हम इस सम्बंध में कोई निर्णय ले लेंगे, तब मैं आपको इसकी जानकारी दूंगी।"
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और नृत्य निर्देशक रीमो डी'सूजा भी शो के जज हैं। इस शो की शुरुआत 12 प्रतिभागियों के साथ हुई थी और अब इसमें केवल छह प्रतिभागियों सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखण्डे, माही विज, याना गुप्ता, रागिनी खन्ना और मीयांग चांग के बीच प्रतिस्पर्धा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











