एनिस्टन को पूर्व मित्रों से शिकवा नहीं
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट युके' के मुताबिक एनिस्टन कहती हैं कि वह अब भी अपने पूर्व पुरुष मित्रों के सम्पर्क में हैं और उनमें किसी के भी प्रति कटुता नहीं है।
एनिस्टन के सम्बंध में कहा जाता है कि वह प्यार के मामले में दुर्भाग्यपूर्ण रही हैं लेकिन वह कहती हैं कि हाल के वर्षो में उनका दिल केवल दो बार टूटा है।
एनिस्टन ने ब्रैड पिट से विवाह किया था और उनके विंसी वॉग्न व जॉन मेयर सहित कई अभिनेताओं से सम्बंध रहे हैं। उन्हें अब भी विवाह करने और मां बनने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











