सिम्पसन, वेंट्ज ने तलाक के कागजात दाखिल किए
वेबसाइट 'यूएस मैग्जीन डॉट कॉम' के मुताबिक सिम्पसन व वेंट्ज ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है, "सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद हमने तलाक के कागजात दाखिल करने का मुश्किल निर्णय लिया है।"
उन्होंने कहा, "हम दोस्त रहेंगे और अपने बेटे ब्रोंक्स के प्रति समर्पित व प्यार करने वाले अभिभावक रहेंगे, उसकी खुशियां हमारी पहली प्राथमिकता होंगी। हम सभी से हमारी निजता का ख्याल रखने के लिए कहेंगे क्योंकि हम अपने जीवन की अगली अवस्था में प्रवेश कर रहे हैं।"
सिम्पसन ने वेंट्ज से न सुलझ सकने वाले मतभेदों के बाद बुधवार को लास एंजेलिस अदालत में तलाक के कागजात दाखिल किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











