तेजी से बिक रही हैं ब्रायन संगीत समारोह की टिकटें

By Ians English

मुम्बई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। कनाडाई गायक ब्रायन एडम्स शुक्रवार से पांच भारतीय शहरों में अपना संगीत समारोह पेश करने जा रहे हैं। उनके समारोहों की टिकटें तेजी से बिक रही हैं और इस मामले में दिल्ली शीर्ष पर है।

संगीत समारोहों के आयोजन दल से एक सूत्र ने बताया कि ब्रायन के प्रत्येक शो में 20,000 से ज्यादा संगीत प्रेमियों के आने की उम्मीद है। वीवीआईपी श्रेणी के टिकट 10,000 रुपये में, गोल्ड टिकट 4,000 रुपये और सिल्वर टिकट 2,000 रुपये में बिक रहे हैं।

सूत्र ने बताया, "पिछले सप्ताह से प्रत्येक संगीत समारोह केंद्र पर 15,000 टिकटों की बिक्री हो चुकी है। अब तक हुई टिकटों की बिक्री में दिल्ली शीर्ष पर है।"

ब्रायन को उनके लोकप्रिय गीतों 'समर ऑफ 69', 'एव्रीथिंग आई डू', 'हेव यू एवर रियली लव्ड ए वूमैन', 'क्लाउड नंबर 9' व 'हियर आई एम' जैसे गीतों के लिए जाना जाता है। वह शुक्रवार को मुम्बई पहुंच रहे हैं।

वह 'माइक्रोमैक्स ब्रायन एडम्स लाइव इन कन्सर्ट इंडिया टूर' के तहत 11 से 16 फरवरी तक पुणे, मुम्बई, बेंगलुरू, दिल्ली और हैदराबाद में प्रस्तुति देंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X