मिडिलटन से प्रभावित हैं मिरेन
वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के मुताबिक मिरेन स्वीकार करती हैं कि मिडिलटन बहुत खास हैं क्योंकि उन्होंने ब्रिटिश शाही परिवार का हिस्सा बनने की चुनौती को स्वीकार किया है।
मिरेन कहती हैं, "वह जहां से आई हैं और जो हैं उसे देखते हुए मुझे उनके लिए खुशी है। उन दोनों को साथ देखने पर लगता है कि वे एक-दूसरे के साथ कितने सहज हैं। उनकी आंखों में एक-दूसरे के प्रति ईमानदारी और प्यार झलकता है, वे एक-दूसरे को खुश रख सकते हैं। मिडिलटन उस दुनिया में कदम रखने वाली बहुत खास व्यक्ति हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











