मां बनना चाहती हैं कैटी पेरी
पिछले वर्ष अक्टूबर में हास्य कलाकार रसेल ब्रांड से शादी करने वाली पेरी का कहना है कि वे दोनों परिवार बढ़ाने के इच्छुक हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे करियर के बजाय बच्चों को प्राथमिकता देंगे।
वेबसाइट 'कॉन्टैक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक पेरी ने कहा, "मैं मां बनना चाहती हूं, मैं पूरी तरह से ठीक हूं और मैं सोचती हूं कि कुछ लोग दुखी होते हैं कि इससे उनका करियर चौपट हो जाएगा, लेकिन मैं एक पूरी जिंदगी जीना चाहती हूं।"
पेरी ने यह भी कहा कि जब वह ब्रांड से पहली बार मिली तभी उन्हें महसूस हुआ था कि ब्रांड उनके लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











