शरीर को गठीला बना रही हैं हिल्टन
वेबसाइट फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके के मुताबिक 29 वर्षीया हिल्टन पिछले सप्ताह ब्राजील में हुए एक फैशन शो में रैंप पर ज्यादा फिट नजर आईं। खबरों के मुताबिक उनके पुरुष मित्र काय वेट्स ने उन्हें ऐसा करने के लिए प्रेरित किया है। हिल्टन इन दिनों प्रतिदिन 3,500 से ज्यादा कैलोरी वाला भोजन ले रही हैं और ज्यादा व्यायाम कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











