'हांटेड' मेरी सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म : भट्ट

By Ians English

मुम्बई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। 'राज', '1920' और 'शापित' जैसी डरावनी फिल्में बना चुके फिल्मकार विक्रम भट्ट की अगली डरावनी फिल्म 'हांटेड' 3डी शैली की होगी। वह स्वीकार करते हैं कि 'हांटेड' उनकी सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म है।

भट्ट कहते हैं, "'हांटेड' मेरी सबसे चुनौतीपूर्ण और सम्पूर्ण फिल्म है। यह चुनौती पटकथा लिखने के समय से ही शुरू हो गई थी। हम देश की पहली डरावनी 3डी फिल्म की कल्पना कर रहे थे। यह सब नया था। शैली और प्रौद्योगिकी दोनों ही नई हैं।"

भट्ट ने यहां फिल्म की पहली झलकियां जारी करने के अवसर पर संवाददाताओं से कहा, "हमें खुद को प्रोद्योगिकी से परिचित कराना पड़ा, उसे सीखना पड़ा और उसे अपनाना पड़ा। यह कमाल का काम था और मैं पूरे तकनीकी दल को धन्यवाद देना चाहूंगा। हम उनके बिना भारतीय सिनेमा में इस उपलब्धि को हासिल नहीं कर सकते थे।"

'हांटेड' 15 अप्रैल को प्रदर्शित होगी। फिल्म में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती व नवोदित अभिनेत्री तिया बाजपेयी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

डलहौजी के पहाड़ों की पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म एक ऐसी विशाल हवेली की कहानी है जिसका गुप्त इतिहास रहा है और जो वर्तमान में डरावनी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X