'द एक्स फैक्टर' की जज नहीं होंगी सिम्पसन
यह शो इस साल के आखिर तक अमेरिका में शुरू हो जाएगा। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के मुताबिक सिम्पसन कहती हैं, "मैं अफवाह को दूर करने के लिए बताना चाहती हूं कि मैं 'एक्स फैक्टर' में जज के रूप में शामिल नहीं हो रही हूं। मुझे यह भी नहीं पता कि यह खबर कहां से आई।"
कैटी पेरी और केली रॉलैंड के भी इस शो में जज के रूप में शामिल होने की चर्चा है जबकि विल स्मिथ ने उनके इस शो में शामिल होने की खबरों को नकार दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











