रैंप पर नजर आए हंगल
मुम्बई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के वरिष्ठ कलाकार ऐ.के.हंगल मशहूर फैशन डिजाइनर रियाज गंजी के परिधानों में रैंप पर नजर आए। वह व्हीलचेयर पर बैठे हुए थे। ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है जब हंगल सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखाई देते हैं।
बॉलीवुड के 94 वर्षीय वरिष्ठ और दिग्गज कलाकार हंगल सुपरहिट फिल्म 'शोले' में रहीम चाचा के किरदार के लिए काफी मशहूर हैं। फैशन कार्यक्रम में हंगल क्रीम कलर की धोती और काले कोट में नजर आए। गर्मियों को ध्यान में रखकर रियाज ने अपने परिधान बाजार में उतारे हैं।
आय का कोई स्रोत न होने की वजह से हंगल के सामने रोजी रोटी चलाने तक का संकट उत्पन्न हो गया था। खाने के अलावा बीमार हंगल अपनी दवाइयों का खर्च तक नहीं उठा पाते थे।
ऐसी खबरें आने के बाद कई सारे फिल्मी कलाकारों ने उनकी मदद की। इसी कड़ी में रियाज ने भी उन्हें अपनी तरफ से 50,000 रुपये का दान दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











