क्लूनी की फिल्म निर्देशित कर सकते हैं बेन
लंदन, 8 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता बेन एफ्लेक जॉर्ज क्लूनी की अगली फिल्म 'आर्गो' को निर्देशित करने पर विचार कर रहे हैं।
हॉलीवुड के 38 वर्षीय अभिनेता एफ्लेक फिल्म 'द टाउन' को निर्देशित कर आलोचकों से काफी प्रशंसा पा चुके हैं। अब वह नई फिल्म 'आर्गो' को निर्देशित करने पर विचार कर रहे हैं।
यह फिल्म वर्ष 1979 में ईरान में बंधक बनाए गए छह अमेरिकी राजनयिकों को छुड़ाने के लिए सीआईए द्वारा चलाए गए अभियान की घटना पर आधारित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











