शाहरुख, आमिर और सलमान को खाने पर बुलाना चाहती हैं माधुरी
माधुरी ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "मैं शाहरुख, आमिर और सलमान को अपने घर खाने पर बुलाना पसंद करूंगी। मैं जानती हूं कि शाहरुख हमेशा मेरी पाक कला की प्रशंसा करते रहे हैं। आमिर मुझे खाना बनाने की सलाह देंगे जबकि सलमान खान कहेंगे कि भोजन कहां है मुझे जल्दी खाने को दीजिए।"
अक्सर ऐसा सुनने में आता है कि महिलाएं पाक कला में पुरुषों से अधिक निपुण होती हैं लेकिन माधुरी यह स्वीकार करने में नहीं हिचकती हैं कि उनके पति श्रीराम नेने खाना पकाना में माहिर हैं।
माधुरी कहती हैं, "वह (श्रीराम) खाना बनाना पसंद करते हैं। यह उनके लिए एक कला है। वह कुछ भी बहुत जल्दी सीख जाते हैं। मेरे अच्छा खाना पकाने के पीछे उनका बड़ा योगदान है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











